कुंडा डीएसपी हत्याकांड- CBI ने की पहली गिरफ्तारी, सीओ की पत्नी ने मांगी सुरक्षा

जहां एक ओर सीबीआई की टीम मामले को सुलझाने के काफी करीब पहुंच चुकी हौ तो वहीं शहीद डीएसपी की पत्नी परवेज आजाद ने अपनी जान का खतरा बताया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से 9 अप्रैल को देवरिया स्थित सीओ के पैतृक आवास पर सुरक्षा इंतजाम की मांग की है। दरअसल इस दिन सीओ का चालीसवां होना है और उनकी पत्नी को देवरिया स्थित अपने पैतृक निवास स्थान पर जाना है। उन्होंने अपने और परिवार के लोगों की जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
इसके लिए उन्होंने इस आयोजन की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दी है और आवश्यक सुरक्षा बंदोबस्त की भी गुजारिश की है। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने इस तीहरे हत्याकांड में साजिश की आशंका जाहिर की है। एजेंसी ने मामले के पीछे यूपी सरकार के बाहुबली नेता राजा भैया और उनके करीबियों का हाथ होने की संभावनाओं को नकारा नहीं है। सीबीआई का मानना है कि जिस तरह एक के बाद एक नन्हें की हत्या हुई और उसके फौरन बाद हक पर लोगों ने हमला किया वह सब ऐसा लगता है कि जैसे किसी ने लोगों को साजिशन एक जगह एकत्र कर उन्हें वारदात के लिए भड़काया।
तिहरे हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई ने राजा भैया के खासम खास लोगों से भी इस घटना के बारे में पूछताछ की है। सीबीआई की प्रवक्ता धारिणी मिश्र ने माना कि सीबीआई ने हालांकि दोनों भाइयों को नन्हें के कत्ल में गिरफ्तार किया है पर इस पूरे प्रकरण में किसी उच्च व गहरी साजिश के होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications