2016 में राष्‍ट्रपति चुनाव लड़ेंगी हिलेरी क्लिंटन

वाशिंटन। अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन के अनुसार उनकी पत्‍नी व पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन 2016 में अमेरिका के राष्‍ट्रपति पद का चुनाव लड़ सकती हैं। क्लिंटन ग्‍लोबल इनीशिएटिव में बिल ने कहा कि मुझे उम्‍मीद है कि 2016 में आपके सामने राष्‍ट्रपति पद के लिए कुछ बेहतर विकल्‍प हो सकते हैं। उनके इस बयान और कई पूर्व बयानों के आधार पर यह माना जा रहा है कि हिलेरी क्लिंटन 2016 में राष्‍ट्रपति चुनाव में उम्‍मीदवार होंगी।

क्लिंटन ने यह भी कहा कि मै दो बार राष्‍ट्रपति के कार्यकाल से सहमत हूं लेकिन अगर कोई तीसरी बार भी इस पद के लिए प्रयास करता है तो उसे मौका दिया जाना चाहिए, हालांकि यह कुछ समय बाद होना चाहिए। क्लिंटन की इन बातों का समर्थन जनता ने किया।

Hillary Clinton

हिलेरी क्लिंटन विदेश मंत्री रहते हुए अपने कार्यों के चलते अमेरिका में काफी लोकप्रिय हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+