'थिंक इंडिया' में PPP को नरेंद्र मोदी ने बनाया PPPP
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। फिक्की में महिला उद्यमियों को संबोधित करने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के कद्दावर नेता नरेन्द्र मोदी नेटवर्क 18 के खास कार्यक्रम 'थिंक इंडिया डायलॉग' में शामिल हुए। नरेन्द्र मोदी ने इस कार्यक्रम में गुड गवर्नेंस पर अपने जतुर्बे और विचार लोगों के साथ साझा किया। मोदी अपने अंदाज में इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों से बात कर रहे थे और लोग भी बिल्कुल फ्री होकर अपने विचार और सवाल मोदी के सामने रख रहे थे। मोदी ने कहा कि मैं हमेशा से संतुलित सरकार के पक्ष में रहा हूं और सत्ता में आना मेरी प्राथमिकता नहीं है।
अप्रत्यक्ष रूप से केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सरकार पर लोगों का भरोसा उठ जाना देश के लिये सबसे बड़ा खतरा है। मोदी की मानें तो भारत में चुनावी राजनीति हावी है इसलिये राजनेता अक्सर दवाब में रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि विकास किसी चुनाव का मोहताज नहीं होता। मोदी ने कहा कि भगवान की सत्ता से लोगों में शिकायत नहीं पनपती है। मोदी ने PPP (Public Private Partnership)की अल्फावेट्स में बदलाव किया और उसकी जगह PPPP (People Public Private Partnership) का प्रयोग किया। ऐसे ही मोदी ने कहा कि FILE के भी अल्फावेट्स बदल कर LIFE कर देना चाहिए ताकि सारे काम आसानी से हो सकें।

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारे सिस्टम पर लोगों को पूरी तरह भरोसा नहीं है या फिर लोग भरोसा कर नहीं पाते हैं। मोदी ने कहा कि इसमें लोगों की नहीं बल्कि हमारे सिस्टम की गलती है। अपने अंदाज में मोदी ने उदाहरण देते हुए कहा कि एक शख्स अपने दोस्त को पहले मैसेज करता है लेकिन इस बात को लेकर वो उधेड़बुन में रहता है कि कहीं उसका मैसेज मिला कि नहीं, और अगर मिला भी तो उसने पढ़ा कि नहीं, आखिरकार वो फोन कॉल करके ही मैसेज पहुंचने की बात को पूछता है। इससे साफ हो जाता है कि लोगों को ऐसे सिस्टम पर पूरा विश्वास नहीं बन पा रहा है। सिस्टम को विश्वास के लायक बनाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications