'चितराल' से चुनाव लड़ेंगे परवेज मुशर्रफ

मुशर्रफ ने कराची से नामांकन पत्र दाखिल किया था लेकिन जमाते इस्लामी नेता ने संविधान का दुरूपयोग करने का आरोप लगाकर उनकी उम्मीदवारी को चुनौती दी थी। इसके अलावा इस्लामाबाद में भी उनकी उम्मीदवारी को लेकर विरोध किया गया था। वहीं पंजाब के कसूर संसदीय क्षेत्र के पीठासीन अधिकारी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय परिचय पत्र और नामांकन पत्र में मुशर्रफ के एक जैसे हस्ताक्षर न होने के कारण नामांकन पत्र खारिज कर दिया था।
इसके बाद भी मुशर्रफ को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना होगा। दरअसल पाक सुप्रीमकोर्ट में मुशर्रफ पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने के लिए याचिका दायर की गई थी। इस मामले की सुनवाई इफ्तिखार चौधरी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ करेगी। वहीं पीएमएल-नवाज ने भी निर्वाचन आयोग के समक्ष बेनजीर भुट्टो की हत्या और बलूच नेता अकबर बुग्ती की हत्या सहित चार मामलों में आरोपी बताकर उनकी उम्मीदवारी को रद्द करने की मांग की है।
मुशर्रफ ने चार कराची, इस्लामाबाद, चित्राल और कसूर से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। चितराल में मुशर्रफ ने कई विकास योजनाओं का प्रारम्भ किया था अत: यहां उन्हें जनता का समर्थन मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications