राजनाथ के विमान की इमरजेंसी लैडिंग, तीनों बीजेपी नेता सुरक्षित

बीजेपी नेता बौंगलोर में एक रैली को संबोधित करने जा रहे थे कि अचानक विमान के ऑटो पायलट सिस्टम में तकनीकी खराबी की वजह से उसे बीच में ही रुकना पड़ा और पायलट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैडिंग कर दी। खबर के मुताबिक राजनाथ सिंह के निजी विमान से मौजूद तीनों बीजेपी नेता सुरक्षित है। इमरजेंसी लैडिंग के बाद तीनों बीजेपी नेता का बैंगलोर जाना कैसिंल हो गया है।
फिलहाल तीनों बीजेपी नेता सुरक्षित है और जल्द ही अपने निजी आवास के लिए रवाना हो जाएंगे। विमान में आई तकनीकी खराबी के बाद पायलट की सूझबूझ ने एक बड़े हादसे को होने से टाल दिया। कर्नाटक चुनाव को देखते हुए ये तीनों नेता बंगलौर में एक रैली को संबोधित करने जा रहे थे कि तभी ये हादसा हो गया। इस हादसे में तीनों नेता सुरक्षित बच गए। उनका कर्नाटक दौरा बीच में ही स्थगित हो गया।


Click it and Unblock the Notifications
