विकिलीक्स के खुलासे पर बीजेपी का वार, कहा सरकार सामने आकर जबाव दे

दरअसल विकिलीक्स की वेबसाइट पर मौजूद अमेरिकी दूतावास से लीक हुए राजनयिक संदेशों में 1970 के दशक के दौरान कथित तौर पर बिचौलिए के रूप में राजीव गांधी का नाम लिया गया है। राजीव गांधी उस समय वह इंडियन एयरलाइंस में पायलट थे। कांग्रेस नेता पर लगे इस आरोप के बाद बीजेपी ने अपना वार शुरु कर दिया है। बीजेपी पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, विकिलीक्स के खुलासे गंभीर हैं। यह हैरान करने वाला खुलासा है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि खुलासे दो तरह के आरोप लगाते हैं। इसमें दो दिवंगत प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर आरोप लगाए गए हैं।
एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, कांग्रेस को विकिलीक्स के इस खुलासे के बाद इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए और सभी तरह के दस्तावेज सार्वजनिक किए जाने चाहिए। हम चाहते हैं कि इस पर सरकार, कांग्रेस तथा गांधी परिवार स्पष्टीकरण दे। वहीं कांग्रेस ने विकिलीक्स ने राजीव गांधी पर लगाए गए इन सारे आरोपों को खारिज किया है। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा है कि विकिलीक्स के आरोपों में कोई दम नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications