शत्रुघ्न ने सबको किया 'खामोश', कहा पीएम के लिए आडवाणी हैं बेस्ट

बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह जब दिल्ली में बीजेपी नेताओं को नसीहत दे रहे थे कि पीएम पद की दावेदारी को लेकर बयानबाजी न करें तो पटना में बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा खुलेआम पीएम पद के लिए आडवाणी की पैरवी करने में जुटे थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने आडवाणी की पैरवी करते हुए कहा कि हमें अगल-बगल झांकने की जरूरत नहीं, आडवाणी पीएम पद के बेस्ट कैंडिडेट हैं। वो बीजेपी के वरिष्ठ और अनुभवी नेता है।
पार्टी के लिए उन्होंने सालों तक काम किया है इसलिए उनमें पीएम पद को संभालने की सबसे ज्यादा काबिलियत है। शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी और आडवाणी की तुलना करते हुए यहां तक कह डाला कि मोदी जैसे नेता आडवाणी के सिपहसालार तक ही ठीक हैं। देश के प्रधानमंत्री बनने के लिए आडवाणी से बेहतर कोई नहीं है।
शत्रुघ्न सिन्हा से पहले दिल्ली के बीजेपी पार्टी अध्यक्ष विजय गोयल ने भी पीएम पद के लिए आडवाणी की पैरवी की थी। उन्होंने पीएम की रेस आडवामी को सबसे आगे बताया था, लेकिन बाद में वो अपने बयान पर सफाई भी देते रहे। गोयल के इस बयान के बाद शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि विजय गोयल को इस बयान पर सफाई देने की जरूरत नहीं थी। गौरतलब है कि बीजेपी ने अभी 2014 के चुनाव के लिए अपने पीएम उम्मीदवार की घोषित नहीं की है, लेकिन पार्टी नेता 'मोदी मंत्र' का जाप कर रहे है। ऐसे में शत्रुध्न का ये बयान उन नेताओं को शृट गन की तरह की लगेगा। देखने वाली बात ये है कि जब तक पीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं होती अटकलों और बयानबाजी का बाजार गर्म ही रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications