नाटो के हवाई हमले में 10 बच्चों की मौत

 afganistan
काबुल। पूर्वी अफगानिस्तान में नाटो के हवाई हमले में 10 बच्चे मारे गए। अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में एक सुरक्षा कार्रवाई में नाटो के हवाई हमले में कम से कम 10 बच्चों की मौत हो गई जबकि 6 महिलाएं घायल हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सिन्हुआ ने शिगल जिले के गवर्नर जलमई खान के हवाले से बताया कि जिले में शनिवार सुबह तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ नाटो नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के अभियान में इन बच्चों की मौत हुई।

अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक नाटो नेतृत्व वाली गठबंधन सेना का यह अभियान शाम तक चला जिसमें 10 बच्चों की मौत हो गई जबकि छह महिलाएं घायल हुई हैं। उन्होंने बताया कि हवाई हमले के दौरान ऐसा हुआ। सिन्हुआ ने शिगल जिले के गवर्नर जलमई खान के हवाले से बताया कि जिले में शनिवार सुबह तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ नाटो नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के अभियान में इन बच्चों की मौत हुई। वहीं कूनार प्रांत के प्रवक्ता वसिफुल्ला वसीफी के मुताबिक इस हमले में 8 आतंकवादी भी मारे गए।

पहचान जाहिर नहीं होने के शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि सैनिकों को जानकारी नहीं थी कि जिस घर पर उन्होंने हमला किया है उसमें बच्चे और महिलाएं हैं। शिगल के सुरक्षा कमांडर सैयद रहमान ने बताया कि मृतकों में एक महिला भी शामिल है। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास सूचना है कि हमले में 10 बच्चे और एक महिला मारी गई है।' नाटो के अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) के प्रवक्ता ने हमले की पुष्टि की है लेकिन कहा कि हमले में 10 बच्चे और एक महिला घायल हुई है, वे मारे नहीं गए हैं। उन्होंने कहा कि आतकंवादी हमले में एक असैन्य अमेरिकी नागरिक मारा गया है। गृह मंत्रालय ने बयान में कहा कि गठबंधन बलों के हमले में तालिबान के दो शीर्ष कमांडर सहित छह आतकंवादी मारे गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+