बाइक चोरी कर शौक पूरे कर रहा टॉपर छात्र

Arrested
लखनऊ। पढाई में टॉपर, लेकिन काम बाइक चोरी कर अपने ऐश पूरे करना। कुछ इसी तरह के एक छात्र को नाका पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ गिरफतार कर लिया। उसके पास से चोरी 5 बाइकें बरामद की हैं। सीओ कैसरबाग हृदेश कठेरिया ने बताया कि नाका पुलिस ने मवैइया के पास से एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध युवक को पकड़ा।

पुलिस ने जब उससे मोटरसाइकिल के कागजात मांगे तो वह एक भी पेपर नहीं दिखा सका। शक होने पर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने बातया कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है। पूछताछ में पकड़े गये युवक ने अपना नाम उन्नाव निवासी सतेन्द्र पाण्डेय बताया, जो एक समय में अपने कॉलेज का टॉपर रह चुका है।

सतेन्द्र पाण्डेय चिनहट इलाके में किराये के मकान में रहता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की चार अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। उसने बताया कि अपने शौक पूरे करने के लिए वह अपराध की दुनिया में पहुंच गया और राजधानी में वाहन चोरी करने लगा। वाहन चोरी की घटना में सतेन्द्र के साथ उसके दो अन्य साथी भी शामिल रहते थे। नाका पुलिस अब उनकी तलाश में जुट गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+