अयोध्या राजनीतिक नहीं, सांस्कृतिक मुद्दा है: आडवाणी
नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर कहा कि अयोध्या मुद्दा राजनीतिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक है। हमें इस पर गर्व होना चाहिए कि हमने राम मंदिर और अयोध्या मुद्दा उठाया। यह हमारी पुरातन संस्कृति से जुड़ा हुआ है। अत: हमें इस पर हीन भावना नहीं विकसित करनी चाहिए।
उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे यह स्वीकार करते हुए गर्व महसूस होता है कि पार्टी ने राम मंदिर मुद्दा उठाया।

उन्होने मुलायम सिंह द्वारा खुद के बारे में की गई टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि अगर आप सच बोलते हैं तो उस पर जरा भी हीन भावना विकसित नहीं करनी चाहिए। अयोध्या मुद्दे पर हमने आंदोलन चलाया और मुझे इसमें कोई शर्मिंदगी नहीं है। पिछले दिनों सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने आडवाणी को बेहद ईमानदार और सच बोलने वाला व्यक्ति बताया था।
आडवाणी ने कहा कि कई बार लोग यह कहते हैं कि भाजपा ने राम मंदिर और अयोध्या मुद्दे का सहारा लेकर अपना जनाधार बढ़ाया, लेकिन इस पर मुझे कोई आपत्ति नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications