एनआरआई होटल कारोबारी विक्रम अमेरिका में ड्रग्‍स के साथ गिरफ्तार

Arrested
न्‍यूयॉर्क। भारतीय मूल के अमेरिकी होटल व्यवसायी तथा हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान के करीब माने जाने वाले विक्रम चटवाल को मादक पदार्थ की तस्करी के एक मामले में फ्लोरिडा में गिरफ्तार किया गया है। वेबसाइट टीएमजेड के मुताबिक, एक पुलिस रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि 41 वर्षीय चटवाल को दो अप्रैल को फोर्ट लाउडरडैले/हॉलीवुड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त पकड़ा गया जब ट्रांसपोर्टेशन सिक्योरिटी एडमिनिशट्रेशन (टीएसए) ने उनके पास छुपा कर रखा गया मादक पदार्थ बरामद किया।

चटवाल पर हेरोइन की तस्करी करने व उसे अपने पास रखने का मामला दर्ज किया गया है। खबरों के मुताबिक उनके पास छह ग्राम कोकीन के अलावा मैरीजुआना और दूसरी अन्य नशीली दवाई मिली है जिसका डॉक्टरी पर्चा उनके पास नहीं था। उन्होंने ड्रग्स को अपनी कोर्ट की जेब में छुपा रखा था। चटवाल ने यह स्वीकारा है कि उन्होंने गैरकानूनी तरीके से इसे खरीदकर अपने पास रखा था। संत चटवाल के बेटे विक्रम चटवाल न्यूयार्क सिटी के ड्रीम होटल के मालिक है।

वह हालीवुड हस्तियों से अपने रिश्तों को लेकर खूब सुर्खियों में रहे हैं। हाल ही में उनका नाम लिंडसे लोहान से जुड़ा था। इससे पहले सलमान रुश्दी की पत्‍‌नी पद्मा लक्ष्मी से रिश्तों की खबरें भी गर्म थी। उनके बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीटी जिंटा से भी काफी नजदीकी संबंध बताए जाते हैं। 2005 में चटवाल ने मशहूर भारतीय मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की थी जिसमें दुनिया भर की नामी हस्तियों ने शिरकत की थी। बाद में दोनों के बीच अलगाव हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+