दिल्‍ली से पटना जा रही ट्रेन में लूट, यात्रियों को चलती ट्रेन से फेंका

Train passengers robbed in Uttar Pradesh
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। यूपी में अपराधी कितने बेखौफ हैं इसका ताजा उदारहण है पटना जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस में देखने मिला। सोमवार को दिल्‍ली से पटना जा रही जनसाधारण एक्‍सप्रेस के मुसाफिरों के साथ लूटपाट की गई और उन्‍हें चलती ट्रेन से फेंक दिया गया। इस घटना में पांच मुसाफिर घायल हो गये जिनके हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार दिल्‍ली से पटना जा रही जनसाधारण एक्‍सप्रेस जब उत्‍तर प्रदेश के एतमादपुर पहुंची तो उसमें आधा दर्जन से अधिक गुंडे घुस गये। ट्रेन जैसे ही एतमादपुर से चली गुंडों ने मुसाफिरों पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने मुसाफिरों के साथ मारपीट की और उनके पैसे व कीमती सामान लूट लिया। इतना ही नहीं पांच मुसाफिरों को चलती ट्रेन से नीचे भी फेंक दिया गया।

घायल यात्रियों में से एक यात्री ने बताया कि 7-8 लड़के आए और कहने लगे खड़े हो जाओ। हमें खड़ा कर मारा-पीटा। जेब तलाश की और एक हजार रुपये ले लिए और गेट पर ले जाकर धक्का दे दिया। इस हमले में कुछ मुसाफिरों को बुरी तरह चोटें आई हैं। हालांकि रेल पुलिस का दावा है कि लूटपाट की इस घटना में केवल एक शख्स को मामूली चोट लगी है।

लूट की सूचना मिलते ही जीआरपी ने ट्रेन को इटावा में रोक दिया और बदमाशों की खोज शुरु कर दी। पीडि़तों का दावा है कि बदमाश पूरी तैयारी से आये थे। पीडि़तों ने बताया कि बदमाशों ने मुसाफिरों पर हमला करने के लिए लाठी, डंडे और रॉड के अलावा हाथ में कुछ पहन भी रखा था। यह घटना निश्चित तौर पर उत्‍तर प्रदेश की कानून व्‍यवस्‍था पर सवालिया निशान है।

उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ इस कदर बढ़ गया है कि सूबे से गुजरने वाली ट्रेनों के मुसाफिर भी महफूज नहीं हैं। इसके अलावा जो सबसे बड़ी बात वो ये है कि सरकार हर वाकये के बाद सुरक्षा सख्त करने के दावे करती है। हर साल बजट से पहले रेलवे की सुरक्षा अचूक बनाने के दावे किए जाते हैं और इसी आड़ में रेल भाड़ा बढ़ाने के बहाने भी ढूंढे जाते हैं, लेकिन मामूली गुंडे तमाम दावों की कलई बार-बार खोलते रहते हैं। क्या इस घटना से रेल महकमा कोई सबक लेगा। आप अपने जवाब नीचे दिये कमेंट बॉक्‍स में लिख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+