राहुल गांधी को कोई लड़की पसंद नहीं करती: बाबा रामदेव

Yog Guru Baba Ramdev
अंबाला। अपने बयानों के लेकर चर्चा में रहने वाले योग गुरु बाबा रामदेव ने कांग्रेस के युवराज और पार्टी उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी पर एक बार फिर निशाना साधा है। अंबाला में अपने एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं राहुल गांधी की शादी इसलिये नहीं होती क्‍योंकि उन्‍हें कोई लड़की पसंद नहीं आती। मगर सच तो यह है कि कोई लड़की राहुल गांधी को पसंद नहीं करती।

राहुल गांधी पर तंज करते हुए रामदेव ने कहा कि आजकल बालिग होने की उम्र को लेकर देश में विवाद चल रहा है, लेकिन कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी तो 42 साल के होने के बावजूद बालिग नहीं है। बाबा रामदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी में भावी प्रधानमंत्री का चेहरा देख रही है, लेकिन वे अभी नादान हैं।

रामदेप ने कहा कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए जो देश की तस्‍वीर बदल सके। काले धन के मुद्दे पर बोलते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि इसमें बैकिंग सीसी लॉ बड़ी भूमिका निभा रहा है। इसलिए बैंकों में गोपनीयता के जो कानून हैं वह तुंरत खत्म कर देने चाहिए। उन्होंने कहा कि बैंक, बैंकर्स, बड़े उद्योगपति और भ्रष्ट कॉर्पोरेट्स सब मिलकर दुनिया भर में कालेधन का चक्रव्यूह चला रहे हैं। इससे पहले भी रामदेव उन पर निशाना साधते रहे हैं।

रामदेव से अन्ना हजारे के बारे में सवाल किया तो उन्होंने बस इतना ही कहा कि 'अन्ना हजारे अब बूढ़े हो गए हैं। वह किसी बात का जवाब देरी से देते हैं। ऐसे में उन्हें रहने दो। अरविंद केजरीवाल के बारे बाबा ने कहा कि 'मैं कुछ उनके बारे बोल गया तो फिर वह बोल देगा। सो वह भी बात रहने दो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+