दहेज मामले में ओडिशा के पूर्व कानून मंत्री पत्नी सहित गिरफ्तार

हम आपको बता दें मोहंती की बहू वर्षा सवोनी चौधरी ने 14 मार्च को बालेश्वर में दहेज उत्पीड़न के एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें उसने अपने सुसर और तत्कालीन कानून एवं शहरी विकास मंत्री मोहंती के अलावा अपने पति राजा श्री के साथ परिवार के 4 अन्य लोगों पर दहेज के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जिसमें कारण रघुनाथ मोहंती को अपने पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बी.के. शर्मा के अनुसार मोहंती दंपति ने अपने छिपने के लिए कोलकाता में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया था। "उन्हें आज (शनिवार) सुबह 3.30 बजे गिरफ्तार किया गया गिरु्फ्तारी के बाद मोहंती को राज्य लाया जा रहा है जहां उन्हें बालासोर में न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications