बेनी पर मुलायम का प्रहार, चिंगारी राहुल गांधी पर

Mulayam Singh targets Beni Prasad and crushes Rahul
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बेनी प्रसाद वर्मा को गद्दी से उतारने का खयाल भले ही छोड़ दिया हो लेकिन अभी बेनी बाबू की बातें भूलें नहीं हैं। उन्‍होंने अपने वाकयुद्ध को आगे बढ़ाते हुए बेनी की खिंचाई कर दी। मजेदार बात यह है कि उनके इस प्रहार की चिंगारियां राहुल गांधी पर भी पड़ीं।

केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के बीच शब्दयुद्ध अभी भी जारी है। बेनी जहां मौका मिलने पर अभी भी सपा पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं, वहीं शुक्रवार को सपा मुखिया ने एक बार फिर अपने पुराने साथी पर जमकर शब्दों के बाण छोड़े। मुलायम ने कहा, "बेनी वर्मा हमेशा मुसलमानों का विरोधी रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार एवं संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने भी बेनी के बयान को अच्छा नहीं माना था। सोनिया गांधी ने बेनी वर्मा के बयान का बहुत बुरा माना था। यह सोनिया का बड़प्पन था।"

मुलायम ने आगे कहा, "राहुल गांधी के बारे में जो कुछ तय करना होगा, कांग्रेस ही तय करेगी। वहीं बेनी प्रसाद वर्मा कौन होते हैं राहुल को पीएम बनाने वाले, वो अपने लड़के की जमानत तो बचा नहीं पाए, राहुल को पीएम क्‍या बनायेंगे।

मुलायम ने मीडिया पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, फिर भी दुष्प्रचार होता है कि यहां कानून-व्यवस्था भंग है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का कामकाज ठीक है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में दूसरे राज्यों से बेहतर सरकार चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+