लोकसभा चुनाव पर भाजपा की भविष्यवाणी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दावा किया कि उनकी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और वो खुद अगली पारी के लिये भी तैयार हैं। इस बात पर भारतीय जनता पार्टी ने भविष्यवाणी की है कि मनमोहन सरकार पहले ही गिर जायेगी और चुनाव समय से पहले होंगे।
भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव समय से पहले होना निश्चित है। प्रधानमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए भाजपा ने कहा कि यदि वे तीसरे कार्यकाल का सपना संजो रहे हैं तो यह जान लें कि देश की जनता उनसे ऊब चुकी है। भाजपा नेता बलबीर पुंज ने कहा, "सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। मध्यावधि चुनाव होना निश्चित है।"

पुंज ने कहा, कि मनमोहन सिंह जो कुछ कह रहे हैं उससे परे सरकार के इर्दगिर्द अस्थिरता का वातावरण बना हुआ है। यही कारण है जिसे देख कर मध्यावधि चुनाव का अनुमान लगाया जा सकता है। इससे पहले मुलायम सिंह यादव भी कई बार कह चुके हैं कि देश की जनता लोकसभा चुनाव के लिय तैयार रहें। उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कमर कस लेने के लिये भी कहा है।












Click it and Unblock the Notifications