अन्ना, श्री श्री रविशंकर ने केजरीवाल से की अनशन तोड़ने की अपील

आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से अपना छह दिन पुराना उपवास खत्म करने का आग्रह किया। रविशंकर ने एक बयान में कहा, "व्यवस्था में सुधार एक लंबी राजनीतिक प्रक्रिया है और इस स्थिति में उनका स्वास्थ्य सर्वोपरि है।"
उनसे पहले अन्ना हजारे ने कहा, "ऐसी सरकारों के खिलाफ अनशन करने से कुछ हांसिल नहीं होने वाला। अगर जनता को न्याय दिलाना है तो खुद का स्वास्थ्य अच्छा रखते हुए लड़ना होगा।"
केजरीवाल बिजली और पानी के बढ़े बिल के खिलाफ उपवास कर रहे हैं। केजरीवाल उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी की एक झुग्गी बस्ती में छह दिनों से उपवास कर रहे हैं और लोगों से बिजली और पानी का बिल नहीं चुकाने की अपील कर रहे हैं। उनका आरोप है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और बिजली कंपनियों की सांठगांठ के कारण बिजली की दर में बेतहाशा इजाफा हुआ है। उन्होंने अपने सत्याग्रह में एक लाख से अधिक लोगों के समर्थन का दावा किया है।












Click it and Unblock the Notifications