लोकसभा चुनाव के लिये अखिलेश भी तैयार

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कहा कि लोकसभा चुनाव चाहे जब हों, पार्टी पूरी तरह से तैयार है। अखिलेश ने कहा, "पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। हमारे पास इतनी उपलब्धियां हैं, जिनके सहारे हम जनता के बीच जा सकते हैं। समर्थन वापसी का मसला राष्ट्रीय नेतृत्व का है।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां तक केंद्र सरकार से समर्थन वापस लेने की बात है तो यह फैसला केंद्रीय नेतृत्व और नेताजी लेंगे और यह फैसला उचित समय पर किया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि सपा केंद्र सरकार को समर्थन इसीलिए देती है ताकि सांप्रदायिक ताकतें सत्ता से दूर रह सकें। बीते एक साल के दौरान सपा के पास इतनी उपलब्धियां आ चुकी है, जिससे जनता के बीच जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications