अभी सरकार को गिराने के मूड में नहीं हैं मुलायम

गौरतलब है कि डरबन में ब्रिक्स देशों के सम्मेलन से लौटते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि मुलायम सिंह यूपीए सरकार से समर्थन वापस ले सकते हैं लेकिन खुद मुलायम सिंह ने साफ कर दिया है कि वो फिलहाल समर्थन वापस नहीं ले रहे।
भले ही मुलायम कांग्रेस को राहत दे रहे हो लेकिन कांग्रेस को लेकर मुलायम सिंह की तल्खी में कोई कमी नहीं आई है। मुलायम ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वो सीबीआई और इनकम टैक्स के जरिए अपनी सरकार बचा रही है। कांग्रेस हमेशा से अपनी सरकार बचाने के लिए इन दोनों विभागों को हथियार बनाती आई है। मुलायम ने फिर से दोहराया कि कांग्रेस कभी भरोसेमंद पार्टी नहीं रही।
मुलायम ने कहा कि जो लोग इस सरकार का साथ देते हैं वो उन्हीं को धोखा देती है। मुलायम ने कहा कि अभी हम समर्थन वापस नहीं लेंगे लेकिन चुनाव नवंबर में ही होंगे क्योंकि खुद सरकार नवंबर में चुनाव की तैयारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications