मुंबई: इमारत की दिवार गिरने से 5 लोगों की मौत, कई लोग मसबे में फंसे

इमारत की दिवार ढहने से कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। वहीं हादसे के बाद बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है। एटीएस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल राहत और बचाव का काम किया जा रहा है।
दरअसल साकीनाका इलाके में बनी एक इमारत की ऊपरी मंजिल की एक दीवार पास के एक मकान के ऊपर गिर गई। दीवार गिरने की वजह से इसकी चपेट में 8 लोग आ गए। कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने का अंदेशा है। वहीं इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है। राहत और बचाव का काम किया जा रहा है।जांच एजेंसियों को धमाके की वजह से दीवार गिरने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications