सबसे बड़े साइबर अटैक से इंटरनेट सेवा बेहाल

इस साइबर हमले से दुनिया देशों में लाखों-करोड़ों उपभोक्ता साइट देरी से खुलने और नेटवर्क कनेक्शन में एरर की शिकायत से जूझ रहे हैं। साइबर एक्सपर्ट अबतक इस हमले की वजह का पता नहीं लगा पाए। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि इस हमले के पीछे किसका हाथ है। लेकिन स्पैमहॉज का आरोप है कि साइबरबंकर उसे ब्लैकलिस्ट करने के कंपनी के फैसले से बौखला गया है। उसने विरोध जताने के लिए कंपनी की साइट पर जबरदस्त डीडॉस हमला किया है।
इस तरह के साइबर हमले हैकर्स साइट पर एक साथ लाखों-करोड़ों संदेशों की बौछार कर देते है, ताकि वह ठप पड़ जाए। इस तरह के हमले में अगर एक नेटवर्क पर संदोशों का जाम लग जाता है इससे दूसरा नेटवर्क भी ओवरलोड का शिकार हो जाता है और लोगों को साइट खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस साइबर हमले से भारत भी नहीं बच पाया है। इंटरनेट ट्रैफिक जाम होने की वजह से साइट खुलने में देरी, इंटरनेट का धीमा चलना और बार-बार हैक होने से लोग परेशान है।












Click it and Unblock the Notifications