मुंबई में दीवार ठही, 5 की मौत, कई घायल

फैक्ट्री में हुए इन धमाकों का अब तक कोई कारण पता नहीं सका है। बीएमसी की आपदा नियंत्रण इकाई के मुताबिक विस्फोट तड़के करीब दो बजे एल्युमीनियम ढलाई की फैक्ट्री के गोदाम में हुई, जिससे फैक्ट्री परिसर की दीवाल ढह गई।
फैक्ट्री के गोदाम की दीवाल परिसर के आसपास के घरों पर गिर गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए! बृहन्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) की आपदा नियंत्रण इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट तड़के करीब दो बजे एल्युमीनियम ढलाई की फैक्ट्री के गोदाम में हुई, जिससे फैक्ट्री परिसर की दीवाल ढह गई।
फैक्ट्री के गोदाम की दीवाल परिसर के आसपास के घरों पर गिर गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। मृतकों की पहचान सावका पटेल (55), भारती (32), गणेश पटेल (25), मनीषा (15) और नेहा (13) के रूप में की गई है। घायलों में अमित हरिजन (27), भैयालाल (25) तथा मंगेश पटेल (30) शामिल हैं। उन्हें घाटकोपर के राजावड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकवादी निरोधी व बम निरोधक दस्ता विस्फोट स्थल के लिए रवाना हो गया है। विस्फोट स्थल छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications