अब पश्चिम बंगाल में गूंजेगा 'नमो मंत्र'

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उद्यमी अब गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी का नमो मंत्र सीखेंगे। मौका होगा मोदी के विशेष व्‍याख्‍यान का, जो अप्रैल के प्रथम सप्‍ताह में कोलकाता में होने वाला है। मोदी 9 अप्रैल को कोलकाता जाएंगे, इसी दौरान यहां के उद्यमियों के एक संगठन एमसीसी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इडस्‍ट्री ने एक व्‍याख्‍यान का आयोजन किया है, जिसमें मोदी को बतौर मुख्‍य वक्‍ता आमंत्रित किया गया है।

इससे पहले दिल्‍ली के श्रीराम कॉलेज में, फिर गूगल द्वारा हैंगआउट पर आयोजित ऑनलाइन स्‍पीच समेत कई मंचों पर मोदी को विशेष रूप से सुना जा चुका है। यही नहीं अमेरिका-कनाडा में रह रहे एनआरआई ने भी हाल ही में मोदी को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से सुना।

Bengal entrepreneurs to learn NaMo Mantra

एमसीसी चैंबर के महानिदेशक आरके सेन ने कहा, "हम यह जानना चाहते हैं कि मोदी ने गुजरात के विकास का यह मॉडल कैसे तैयार किया। इस व्‍याख्‍या में हमने उनसे अपनी नीतियों का खुलासा करने की अपील की है। उन्‍होंने हमारा निमंत्रण स्‍वीकार कर लिया है और जल्‍द ही तारीख व समय निर्धारित कर दिया जायेगा।"
इस व्‍याख्‍यान का आयोजन कोलकाता के फाइव स्‍टार होटल में एमसीसी चैंबर, इंडियन चैंबर और भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्‍त तत्‍वावधान में किया जायेगा।

उद्यमियों के साथ इस परिचर्चा के बाद मोदी पश्चिम बंगाल की भाजपा इकाई के नेताओं से मुखातिब होंगे। अब सवाल यह उठता है कि क्‍या ममता बनर्जी अपने राज्‍य में मोदी का स्‍वागत करने आयेंगी या नहीं। क्‍योंकि बतौर मुख्‍यमंत्री उनका यह दायित्‍व बनता है, लेकिन राजनीतिक टसल के कारण यह उम्‍मीद कम ही दिखाई दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+