आडवाणी 'कमजोर चरित्र' के नेता है: आजम

समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव द्वारा बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ किए जाने से पैदा हुई अटकलों को आजम खान की इस टिप्पणियों ने खारिज कर दिया है। आजम ने जहां आडवाणी को 'कमजोर चरित्र' का नेता करार दिया है तो वहीं ये भी कहा है कि आडवाणी बाबरी मस्जिद गिराने के दोषी हैं। वह पाकिस्तान बनवाने वाले मोहम्मद अली जिन्ना की मजार पर माथा टेकते हैं और उन्हें धर्मनिरपेक्ष करार देते हैं।
अपनी बात को बेबाक तरीके से रखते हुए आजम खान ने कहा कि जिस न्यायाधीश ने आडवाणी को बाबरी मस्जिद गिराने के आरोप से बरी किया उसने वह फैसला देने के साथ ही नौकरी से इस्तीफा भी दे दिया, क्योंकि वह जानते थे कि जिसे वह बरी कर रहे हैं वह मुजरिम है। आजम खान की आडवाणी पर की गई इस तरह की की गई बयानबाजी के बाद जो कयास लगाए जा रहे थे कि अगले लोकसभा चुनाव में नए राजनीतिक समीकरण बन सकते है उसका अंदेश अब खत्म हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications