पिता जरदारी से नाराज बिलावल भुट्टो ने छोड़ा पाक, दुबई रवाना
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे बिलावल भुट्टो ने पाकिस्तान छोड़ दिया है। ऐसी खबर आ रही है कि बिलावल दुबई चले गये हैं। सूत्रों की मानें तो बिलावल भुट्टो और आसिफ अली जरदारी में भारी मतभेद है जिसके चलते बिलावल ने पाकिस्तान छोड़ देने का फैसला लिया है। हाल ही में पाकिस्तानी संसद के लिए होने वाले चुनाव को देखते हुए बिलावल को पीपीपी का मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव से ठीक पहले स्टार प्रचारक बिलावल के पाकिस्तान छोड़कर दुबई जाने से पीपीपी को करारा झटका लगा है। पाकिस्तान में 11 मई को आम चुनाव होने हैं। हाल ही में बिलावल को पीपीपी का मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया था। बिलावल का अपने पिता जरदारी से आतंकवाद, शिया समुदाय के खिलाफ हो रहे हमले और टिकट बंटवारे के मुद्दे पर मनमुटाव हुआ था। बिलावल भुट्टो पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे हैं।

सूत्रों ने कहा कि 24 वर्षीय बिलावल अपनी बुआ फारयाल तालपुर के रवैये से भी नाराज थे क्योंकि उन्होंने सिंध प्रांत में कुछ उन उम्मीदवारों को टिकट देने से इनकार कर दिया था जिनकी सिफारिश खुद बिलावल ने की थी। एक सूत्र ने कहा, पिछले महीने बिलावल ने करीब 200 पीपीपी कार्यकर्ताओं के के नाम सुझाए थे और सिंध के पूर्व मुख्यमंत्री कईम अली शाह से उन्हें काम देने के लिए कहा था, लेकिन फारयाल ने इसमें दखल दिया. इसके बाद बुआ और भतीजे के बीच तल्खी बढ़ गई।












Click it and Unblock the Notifications