ये है नरेंद्र मोदी की गणित: आईटी+आईटी=आईटी

नई दिल्‍ली। टेक्‍नोसेवी कहे जाने वाले गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी गूगल द्वारा आयोजित बिग टेंट एक्टिवेट सम्मिट 2013 में भी छा गये। गूगल हैंगआउट के माध्‍यम से वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिये उन्‍होंने अपने भाषण में कहा कि इंटरनेट देश-दुनियां का खेल बदलने वाला टूल है। अगर बात विकास की आये, तो आईटी प्‍लस आईटी इक्‍वल टू आइटी होना चाहिये। इसमें पहला आईटी है इंफॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी, दूसरा आईटी इंडिया का टैलेंट और ये दोनों मिलकर तीसरा आईटी यानी इंडिया टुमॉरो बनाते हैं।

मोदी ने गूगल द्वारा आयोजित वीडियो-कांफ्रेन्सिंग के जरिए कहा कि इंटरनेट खेल बदलने वाला माध्यम है। आम आदमी अब नीति निर्धारण प्रक्रिया से सीधे जुड़ सकता है। इंटरनेट के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि इसने जनता को सशक्त कर दिया है। इसके माध्‍यम से जनता और सरकार के बीच दोतरफा संवाद आसान हो गया है।

Narendra Modi

मोदी ने कहा कि पहले सिर्फ नेता बोलते थे और जनता सिर्फ सुन पाती थी, आज इस प्रौद्योगिकी के माध्‍यम से जनता भी अपने विचारों को सरकार तक आसानी से पहुंचा सकती है। मोदी ने कहा, नागरिकों का अब सीधा संवाद स्थापित हो गया है। पहले यह पांच साल में एक बार या उससे पहले चुनाव होने पर ही होता था। इंटरनेट ने वास्तव में नागरिकों का सशक्तीकरण कर दिया है।

मोदी ने कहा कि यह गणित सभी राज्‍यों की सरकारों को पढ़ना चाहिये, ताकि तीसरा आईटी 'इंडिया टुमॉरो' एक बेहतरीन भारत बन सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+