जस्टिस काटजू ने की संजय को माफी देने की अपील
नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी अदालत द्वारा मुंबई बम धमाकों में अवैध तौर से हथियार रखन के मामले में कल बॉलिवुड अभिनेता संजय दत्त को 5 साल की सजा सुनाई गई। सजा के सजा के ऐलान के बाद से उन्के परिजनोंऔर फैन्स काफी दुखी है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जस्टिस काटजू ने भी संजय दत्त का पक्ष लेत हुए उन्हें माफी देने की अपील की है। काटजू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर संजय दत्त को माफी देने की अपील की है।
प्रस कउंसिल के अध्यक्ष ने काटजू ने कहा है कि राज्यपाल और राष्ट्रपति को संविधान के तहत विशेष अधिकार हासिल है। जिसके तहत दोषी की सजा कम या माफ की जा सकती है। काटजू ने कहा कि संजय एक अच्छे कलाकार के साथ-सात एक अच्छे इंसान भी है।

सामाजिक कार्यों में उनके और उनके परिवार का योगदान रहा है। इसलिए राष्ट्रपति को अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल कर उनकी सजा माफ कर देनी चाहिए। जस्टिस काटजू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के. शंकर नारायणन से ये अपील की है।
संविधान के अनुच्छेद 161 का हवाला दिया और कहा कि संजय दत्त को 1993 के धमाकों में किसी भूमिका के लिए दोषी नहीं पाया गया और उन्होंने बहुत कष्ट झेले हैं। काटजू के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के तहत दोषी पाते हुए संजय को कानून के तहत निर्धारित न्यूनतम सजा सुनाई है।












Click it and Unblock the Notifications