सीरिया के मस्जिद में विस्फोट, 42 मरे
दमिश्क। सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक मस्जिद में हुए हमले में एक वरिष्ठ मौलवी सहित 42 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक घायल हो गए।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, आत्मघाती हमलावर ने गुरुवार को खुद को विस्फोट से उड़ा लिया, जब 84 वर्षीय शेख मोहम्मद सैयद रमजान अल-बुटी धार्मिक सभा को संबोधित कर रहे थे। विस्फोट में उनकी भी मौत हो गई। उनकी गिनती सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के समर्थकों में होती थी। उन्होंने कई मौकों पर आतंकवाद व हिंसा की निंदा की थी।

विस्फोट का संदेह विद्रोहियों पर जताया जा रहा है। लेकिन असद सरकार के खिलाफ लड़ने वाले समूह 'फ्री सीरिया आर्मी' ने शेख अल-बुटी की मौत में अपनी किसी तरह की संलिप्तता होने से इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications