बिहार में नक्सलियों की गोलीबारी में 1 की मौत, 5 वाहन फूंके

औरंगाबाद के पुलिस उपाधीक्षक अजय नारायण ने शुक्रवार को बताया कि देव-कंचनपुर मार्ग पर चंद्रपुरा मोड़ के पास अचानक सशस्त्र नक्सली आ धमके और अंधाधुंध गोलीबारी प्रारम्भ कर दी। इस गोलीबारी की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि एक अन्य ग्रामीण घायल हो गया। इस क्रम में नक्सलियों ने वहां चार मोटर साईकिल और पिकअप वैन में भी आग लगा दी।
सूत्रों के अनुसार नक्सलियों ने इस दौरान करीब दो सौ राउंड गोली चलाई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घायल को गम्भीर हालत देखते हुए उचित इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications