बेनी पर मुलायम करेंगे अंतिम फैसला, यूपीए का देगें साथ

मुलायम के इस फैसले से यूपीए सरकार की जान में जान आई। पार्साटी की बैठक में यह भी तय किया गया कि सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पर किए गए बयान के फैसला मुलायम ही लेंगे। बैठक में सांसदों ने विभिन्न मुद्दों पर कोई फैसला लेने के लिए पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव को अधिकृत भी कर दिया। मीटिंग के बाद मुलायम ने मीडिया से बातचीत में अपनी नाराजगी की खबर को बेबुनियाद बताया। मुलायम की ये रंग बदलने की नीति पुरानी है। इससे पहले कई बार को इस तरह की हरकते कर चुके है। जो मुलायम कल तक तीखे तेवर में नजर आ रहे थे उन्होंने आज मीडिया की खबरों को ही निराधार बता दिया।
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की ओर से मुलायम के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से नाराज सपा में यह मांग जोर पकड़ रही थी कि यदि बेनी का इस्तीफा नहीं लिया जाता तो सरकार का समर्थन नहीं करना चाहिए। हालांकि बेनी ने बुधवार को माफी मांग ली थी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी मुलायम से बात कर उनसे इस मुद्दे को तूल नहीं देने को कहा था।












Click it and Unblock the Notifications