कश्मीर- मस्जिद में घुसकर आंतकियों ने मारी युवक को गोली

jammu and kashmir
श्रीनगर। अफजल गुरु की मौत के बाद घाटी में आंतकियों की सुगबुगाहट बढ़ती जा रही है।हाल के दिनों में आंतकी रोज किसी ना किसी तरह से घाटी की शांति भंग करने में लगे है। कभी सीआरपीएफ कैम्प पर हमला कर, तो कभी बीएसएफ जवानों की गाड़ियों पर गोलीबारी कर। इस बार हो रहे हमलों में अंतकियों ने अपने तरीकों को भी बदल लिया है। कश्मीर के सोपोर जिले में संदिग्ध आतंकियों ने एक मस्जिद के अंदर घुसकर 18 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी।

18 साल के इस लड़के का नाम सुहैल अहमद सोफी था। जिसकी लती बस इतनी भर थी कि वह स्थानीय सैन्य इकाई की मदद से अपने गांव में क्रिकेट मैच आयोजित कराता था। आंतकियों को ये बात इनी नागवार गुजरी कि उसने पहले तो सुहैल का पीछा किया और जब वो अपनी जान बचने के लिए मस्जिद में घुसकर छिपने की कोशिश करने लगा तो आंतकियों ने उसे गोलियों से भून लिया।

क्रिकेट से लोगों को जोड़ने का काम करे सुहैल को बिना गलती की सजा मिली। आंतकियों को उसका दोस्ताना व्यवहार पसंद नहीं आया। उन्हें लगा कि सुहैल सेना का मुखबिर है। शुरुआती तफ्तीश के बाद पुलिस का कहना है कि सुहैल की हत्या करने वाले
आंतकी लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध थे।

सुहैल की मसजिद में की गई हत्या के बाद कश्मीर की सियासत में भी बवाल उठ खड़ा हो गाया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में एक बयान में घटना की कड़ी निंदा की तो वहीं विपक्षी पीडीपी की चुप्पी पर सवाल उठाए। उमर ने कहा कि इस तरह की हत्या अगर सुरक्षा बलों ने की होती तो विपक्ष कपड़े फाड़ देता, हंगामा करता और विधानसभा में मुझसे सवाल किए जाते। उन्होंने कहा कि पीडीपी दोहरे मापदंड अपना रही है। बाद में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एक बयान जारी कर घटना पर दुख जताया और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+