ममता ने फिर से थामा कांग्रेस का हाथ, तमिल मुद्दे पर देंगी सरकार का साथ

ममता ने अपनी फेसबुक पर लिखा है कि हमारी पार्टी तमिलों द्वारा व्यक्त भावनाओं को लेकर चिंतित है। हम उनकी भावनाओं को समझते हैं तथा पार्टी पूरी तरह से उनके साथ है। संकट के समय विदेश नीति के मामलों पर हमने शुरू से केंद्र सरकार पर फैसले छोड़े हैं। इस मामले में भी हम ऐसा ही करेंगे।
हम आगे कुछ बताए इससे पहले यहां ये बताना उचित होगा कि बांग्लादेश के साथ तीस्ता जल संधि ममता के विरोध की वजह से अबतक लटका हुआ है। ऐसे में तमुद्विदों पर ममता का ये तर्क उन पर दोहरी नीति अपनाने का भी आरोप लगा रहा है। ममता का ये बयान डीएमके से धोखा खाई यूपीए गठबंधन को थोड़ी राहत देने वाली है। दरअसल तमिलों के उत्पीड़न के मसले पर डीएमके की समर्थन वापसी के बाद केंद्र सरकार की परेशानी बढ़ गई है ऐसे में ममता ने केंद्र को राहत दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications