मुलायम से सॉरी कहने के लिये तैयार हुए बेनी बाबू

नई दिल्‍ली/लखनऊ। यूपीए आलाकमान और वरिष्‍ठ नेताओं के मान-मनव्‍वल के बाद केंद्रीय इस्‍पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा आखिरकार मुलायम सिंह यादव से माफी मांगने को तैयार हो गये हैं। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बेनी बाबू अपना माफीनामा दोपहर 12 बजे के बाद प्रस्‍तुत करेंगे। उधर समाजवादी पार्टी की संसदीय दल की बैठक में भी सपा नेता इस बात पर राजी हो गये हैं।

बुधवार देर शाम तक जब मुलायम सिंह को कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मनाने में असफल रहे, तो बात आकर बेनी प्रसाद वर्मा पर अटक गई। कल देर रात तक बेनी बाबू अपने पर अड़े रहे और कहते रहे कि उन्‍हें जो कहना था, कह दिया, अगर किसी के दिल को ठेस पहुंची हो, तो माफ करदे मुझे। यानी उन्‍होंने सीधे तौर पर मुलायम से माफी नहीं मांगी।

Beni Prasad Verma

केंद्र सरकार में सत्‍ता की कुंजी इस समय मुलायम के हाथों में है, क्‍योंकि डीएमके कांग्रेस का साथ छोड़ चुकी है। ऐसे में मुलायम को नाराज नहीं किया जा सकता। आज सुबह एक बार फिर कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं ने बेनी बाबू से मुलाकात की और उधर सपा की बैठक में यह मुद्दा उठा। आखिरकार रास्‍ता निकल आया है। इंतजार है तो बस बेनी वर्मा की प्रेसवार्ता का, जहां वो खुले तौर पर मुलायम से माफी मांगेंगे। अगर वे सार्वजनिक माफी नहीं मांगते हैं, तो लिखित तौर पर वो मुलायम से सॉरी कहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+