रहस्यमय ढंग से गायब हो रहे कब्र से शव
पटना।
बिहार के अररिया जिले में कब्र से शव गायब होने की घटना पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। पुलिस ने शवों की बाबत जानकारी देने वालों को प्रति सूचना एक हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इस इनाम की घोषणा अररिया के रानीगंज और सिमराहा इलाके की कब्रों को खोदकर लगभग 50 शवों को गायब करने के बाद की गई है। ये शव विभिन्न जगहों पर बिजली गिरने में मारे गए व्यक्तियों की थी। पुलिस अधीक्षक एसडब्ल्यू लांडे ने बताया, जिन लोगों के सगे-संबंधियों का शव गायब हुआ है, उनकी मदद को लेकर हम गंभीर हैं। id="toptextpromo">उन्होंने
कहा कि लोगों से गायब शवों की कुल संख्या पता लगाने के लिए पुलिस की मदद करने के लिए अपील की गई है। लांडे ने कहा कि हाल ही में कब्र खोदने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया था। यह गिरोह चिकित्सा शोध के लिए मानव अंगों को नेपाल, चीन और अन्य देशों में बेचने के धंधे में संलिप्त था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अधिकारी
ने कहा, इनमें से एक मुख्य अभियुक्त मोहम्मद मजीद हाथी दांत की तस्करी के आरोप में पहले से ही जेल में है। उन्होंने आगे कहा कि वे इस मामले में दो अन्य लोगों की सरगर्मी से तलाश कर रहे हैं। लांडे ने कहा, चंद हजार रुपयों की खातिर कब्र से शव निकालना सचमुच शर्मिदगी वाली बात है। लांडे ने कहा कि अररिया जिले में धार्मिक रिवाज की वजह से बिजली गिरने में मारे गए लोगों की सूचना नहीं मिल पाती। (आईएएनएस)











Click it and Unblock the Notifications