कुंडा डीएसपी मर्डर केस- अफसर बनी शहीद की पत्नी

kunda dsp
लखनऊ। यूपी की राजनीति में तूफान लाने वाले कुंडा के डीएसपी जियाउल हक हत्याकांड में जहां एक ओर सीबीआई की टीम हत्या माले की जांच कर रही है तो वहीं यूपी सरकार ने शहीद की पत्नी को नौकरी देते हुए उन्हें पुलिस महानिदेशक कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी (पुलिस कल्याण) बनाया है। शहीद की पत्नी ने इस पद का कार्यभार संभाल गिया है। कुंडा के डीएसपी जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद ने पुलिस महानिदेशक कार्यालय लखनऊ में विशेष कार्याधिकारी (पुलिस कल्याण) का पद संभाला लिया है।

इसके पहले परवीन ने यूपी सरकार द्वारा इस नौकरी की पेशकश दिए जाने के बाद यह कहते हुए इसे ठुकरा दिया था कि उन्हें अपने पति के पद यानी डिप्टी एसपी के अलावा कोई ओहदा मंजूर नहीं है। वहीं शहीद डीएसपी हक के भाई सोहराब ने भी सरकार द्वारा दिए गए नौकरी पर नियुक्ति ले ली है। गौरतलब है कि 2 मार्च को प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बलीपुर गांव में ग्राम प्रधान नन्हे यादव की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे कुंडा के डीएसपी जियाउल हक की भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी।


डीएसपी की हत्या के बाद यूपी की सियासत में सियासी भूचाल आ गया था। डीएसपी की पत्नी ने हक की हत्या का आरोप सरकार के बाहुबली नेता रधुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर लगाया था। हक की पत्नी के इस आरोप के बाद राजा भैया ने अपने मंत्रीपद से तुरंत इस्तीफा दे दिया था। डीएसपी की हत्या के बाद सरकार के मंत्री के इस मामले में शामिल होने का आरोप लगने के बाद सरकार पर मामले की निष्पक्ष जांच होने का दबाव बढ़ रहा था। परवीन आजाद की मांग के बाद अखिलेश सरकार ने इस हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की थी। फिलहाल सीबीआई की टीम कुंडा में रहते हुए माले की तफ्तीश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+