उत्तर प्रदेश में आयी चुभती चिलचिलाती गर्मी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और अन्य जिले में बुधवार सुबह खिली हुई धूप निकली। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी। उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद गर्मी में वृद्धि होगी। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ही पिछले दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वाचल के कुछ इलाके में हल्की बूंदाबांदी हुई थी।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वाराणसी में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद में 14.5 डिग्री सेल्सियस तथा कानपुर में लगभग 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले सूबे में 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवाओं ने गर्मी के एहसास को कम कर दिया था। हवाएं अभी जारी हैं, लेकिन आने वाले दिनों में यही हवाएं गर्म होंगी, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications