कैश वैन से 60 लाख रुपये लापता
नई
दिल्ली। शराब की दुकान से पैसा संग्रह के लिए तैनात एक कैश वैन से यहां बुधवार को 60 लाख रुपये लापता हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। रुपये गायब होने की घटना मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में हुई। कैश वैन, संग्रह कर्ता वाली कंपनी ईसीएस की है। id="toptextpromo">एक
पुलिस अधिकारी ने बताया, "दो कर्मचारी एक शराब की दुकान पर कैश लेने के लिए गए थे। सुरक्षा गार्ड और चालक पानी पीने के लिए चले गए। वे वैन में ताला लगाना भूल गए।" उन्होंने कहा, "जब वे लोग लौटे तो संदूक को गायब पाया, जिसमें 60 लाख रुपये रखे थे।" घटना के बाद से पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरु कर दी है। पुवलुस कैश वैन के चालक और सिक्यूरिटी गार्ड से भी पूछताछ कर रही है। फिहलाह अब तक पुलिस को इस घटना से जुड़ी कोई अहम जानकारी नहीं मिली है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इंडो-एशियन
न्यूज सर्विस।











Click it and Unblock the Notifications