नरेंद्र मोदी के खिलाफ उमर ने छेड़ी ट्वीट वॉर
नयी दिल्ली। भारतीय राजनीती में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को तकनीक के इस्तेमाल में काफी आगे माना जाता है। पिछले विदानसभा चुनाव के दौरान थ्री डी तकनीक से चुनाव प्रचार को या फिर विडियों कॉन्फ्रेंसिग के जरिए दूर दराज के लोगों तक पहुंचना।
सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर उनके 13 लाख से भी ज्यादा प्रशंसक हैं। उनके इसी कुशलता को देखते हुए गूगन ने उनहें 21 मार्च को गूगल की 'बिग टेंट एक्टिवेट समिट 2013' में हिस्सा लेने का न्यौता भेजा है। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन जब सोशल मीडिया पर यह बात सामने आई कि इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले नरेंद्र मोदी इकलौते भारतीय मुख्यमंत्री है तो विवाद शुरु हो गया।

इसके बाद नरेद्र मोदी सोशल नेटवर्किंग साइट पर छा गए और उनके समर्थन में ज़ोरदार ट्वीट होने लगे। मोदी के इस ट्वीट पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को ऐसी मिर्ची लगी है कि उन्होंने भी मोदी के खिलाफ ट्वीट करना शुरु कर दिया। उपने ट्वीट में उमर ने कहा कि, क्या मजाक है, कहा जा रहा है कि मोदी इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री है जिन्हें गूगल समिट में बुलाया गया है।
उन्होंने मुझे भी आमंत्रित किया है। उमर ही नहीं कई लोग इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। लोगों ने ट्वीट किया है कि यदि आप अपने आयोजन की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो मोदी को बुला लें। हर कोई यही कर रहा है। इस बार गूगल ने ऐसा किया है। दरअसल इस समिट में मोदी दूदल प्लस के जरिए गूगल इंक के चेयरमैन एरिक स्मिथ से भी बातचीत करेंगे। 'टेक्नोलॉजी इन पॉलिटिक्स' विषय पर हो रहे इस सम्मेलन में ब्रिटिश अखबार गार्जियन के मुख्य संपादक एलन रासब्रिजर और 2008 व 2012 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के चुनाव अभियान के उपनिदेशक रहीं स्टेफिनी कटर भी हिस्सा लेंगी। मोदी ने इससे पहले अगस्त 2012 में गूगल हैंगआउट के जरिये लोगों से मुखातिब हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications