मुलायम के हाथों में बेनी की गर्दन, माफी मांगने पर भी नरम नहीं हुए नेताजी

डीएमके से समर्थन वापसी के बाद मुश्किल में फंसी यूपीए सरकार को समर्थन देने वाली समाजवादी पार्टी ने इसकी कीमत वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है। राजनीति के इस शह-मात के खेल में एसपी ने अपनी पहली मांग सरकार के सामने रख दी है। एक सुर में सपा बेनी प्रसाद वर्मा के इस्तीफे की मांग कर रही है। सपा जानती है कि सरकार के पास उनकी मांग को मानने के अलावा फिलहाल कोई दूसरा रास्ता नहीं है। मुलायम जानते है कि सरकार अभी उनके शिकंजे में है और बेनी प्रसाद वर्मा की गर्दन उनके हाथों में है।

मुलायम पर कमीशन खाने का आरोप लगाने वाले बेनी बाबू संकट में फंसी सत्तारुढ़ गठबंधन सरकार के गले में उस हड्डी की तरह फंस गए है जिसे ना तो उगलते बन रहा और ना ही सरकार उसे निगलने का रिस्क उठाना चाहती है। तलवार की धार पर खड़ी यूपीए सरकार को अपनी जान बचाने के लिए मुलायम नाम की संजीवनी चाहिए।

mulayam and beni

मुलायम भी संकट में फंसी सरकार में अपने औहदे की तलाश कर रहे हैं। बेनी के बयान से बौखलाए मुलायम ने भी इसबार उनसे बदला लेने की ठान ली है। मौके की नजाकत को जानते हुए मुलायम किसी भी हाल में अपने फैसले को बदलने के मूड में नजर नहीं आ रहे है।

मुलायम पर कमीशनखोरी का आरोप लगाने वाले बेनी पहले तो अपनी बोल बोलते रहे। इस मसले पर अबतक नो कॉमेन्टस...नो कॉमेन्टस करने वाले बेनी आलाकमान के दबाव के आगे झुकते नजर आए। जब देखा की पार्टी की दिग्गज भी उनसे किनारा कर रहे है तो बेनी के बोल भी तल्ख से नरम हो गए। पीएम से मुलाकात की और बिना देर किए हुए सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव से माफी मांग ली, लेकिन इतनी आसानी से मुलायम नरम पड़ने वालों में से नहीं। वो जानते है कि इस वक्त यूपीए को उनके सहारे की जरुरत है इसलिए बेनी के माफी मांगने के बाद भी मुलायम ने अपना फैसला नहीं बदला। उन्हें तो बस बेनी का इस्तीफा चाहिए। मुलायम ने अपने तेवर दिखाते हुए कहा है कि पार्टी बेनी के माफीनामे पर कल फैसला करेंगी।

बेनी का इस्तीफा भले ही एक बहाना हो लेकिन मुलायम सिंह यादव केन्द्र की सत्तारुढ़ गठबंधन पार्टी को दिल्ली में अपनी ताकत दिखाना चाहते है। पहले से ही थर्ड फ्रंट की तैयारी कर चुके मुलायम यूपीए सरकार को उसकी औकाद बता रहे है। फिलहाल तो देखने वाली बात ये होगी कि यूपीए अपनी जान बचाने के लिए मुलायम के सामने बेनी की बली देने को राजी होती है या नहीं, या फिर हमेशा की तरह मुलायम एकबार फिर से आखिरी मौके पर अपना मूड बदल लेंगे और सरकार को एकबार फिर से जीवनदान दे देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+