कर्नाटक विधानसभा चुनाव- 5 मई को वोटिंग, 8 को मतगणना
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कर्नाटक में चुनावी बिगुल फूंक दिया है। चुनाव आयोग ने बुधवार को चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया। इसी के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू कर दी गई है। राज्य में 5 मई को वोट पड़ेंगे और 8 मई को मतगणना और उसी के तुरंत बाद परिणाम घोषित किये जायेंगे। चुनाव की तारीखों का ऐलान मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने किया।
चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है
10 अप्रैल को अधिसूचना जारी होगी
17 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि
18 अप्रैल को नामांकन का सत्यापन किया जायेगा
20 अप्रैल को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि
5 मई को मतदान
8 मई को मतगणना के साथ परिणाम घोषित किर दिये जायेंगे।
चुनाव आयुक्त ने तिथियां घोषित करते हुए मतदाताओं से अपील की है कि वे अपनी वोटर लिस्ट में नाम की पुष्टि करलें एवं जिन्हें वोटर कार्ड नहीं मिला है, वो अपनी एप्लीकेशन अभी दाखिल कर दें। वोटर लिस्ट की तैयारी का काम अंतिम चरण पर है। इस साल राज्य में 4.18 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे।
चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत सभी ने कमर कस ली है। हालांकि इस बार भाजपा के लिये यहां कड़ी चुनौती होगी, क्योंकि वर्तमान जगदीश शेट्टार सरकार की नींव काफी कमजोर हो चुकी है और कमजोर नीव पर नई सरकार बनाना आसान नहीं होगा।













Click it and Unblock the Notifications