शीला ने पेश किया दिल्ली का चुनावी बजट

Sheila dikshit
नयी दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा में अपना बजट पेश किया। साल के अंत तक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शीला दीक्षित ने सालाना बजट पेश करते हुए आम आदमी पर नए करों का बोझ डालने से बचती नजर आई। मुख्यमंत्री लगातार तीसरे साल दिल्ली का सालाना बजट पेश किया तो वहीं उनके सरकार का यह लगातार प्रंदहवां बजट रहा। विदानसभा चुनाव से पहले ये शीला का आखिरी बजट था। चुनावी माहौल को देखते हुए शीला ने बजट में आम जनता का खास ख्याल रखा।


माना जा रहा था कि बिजली दरों में वृद्धि के लिए चौतरफा आलोचना झेल रहीं शीला ने सब्सिडी की सीमा बढ़ाकर उपभोक्ताओं को कुछ राहत देगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं । बजट के दौरान शीला दीक्षित ने राज्य के सामाजिक क्षेत्र तथा बुनियादी ढांचा के विकास में सरकार के योगदान की गिनतियां करवाती रही। शीला ने अपनी पीठ थपथपाते हुए दिल्ली के विकास में सरकार की उपलब्धियों का गुणगान करती रही। शीला के खजाने से इस साल दिल्ली वासियों के लिए कुछ खास नहीं निकला।


शीला दीक्षित ने वित्त मंत्री के रूप में अपना तीसरा बजट पेश करते हुए पहले अपनी सरकार की उपलब्धियों की बखान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार के 15 साल के शासन के दौरान प्रति व्यक्ति आय 5 गुना बढ़ी है। उन्होंने बजट में 32,260 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान व्यक्त किया। उन्होंने इसके अलावा दिल्ली के लोगों के लिए कई योजनाएओं की घोषणा भी की। दिल्ली सरकार के इस बजट योजना के तहत दिल्ली में दो नए जिले बनाए जाने की योजना है। वहीं महिलाओं के लिए दिल्ली को सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर सरकार ने खर्च राशि बनाने का लान किया है तो वहीं महिलाओं को रोजगार के लिए ऑटो चलाने की ट्रेनिंग दिए जाने की घोषणा भी की है।

अक्टूबर 2013 तक दिल्ली को केरोसीन मुक्त बनाने की कोशिश की जाएंगी। हज कमिटी की बजट को इस साल दोगुना कर दिया गया है, अब 1 करोड़ की जगह जह यात्रा के लिए दो करोड़ मिलेंगे। सरकार की योजना के मुताबिक रीटेल में एफडीआई के फैसले को दिल्ली में जल्द से जल्द लागू किया जाएगा। शीला सरकार ने दिल्ली में 7 नए अस्पताल खोलने का भी ऐलान किया है। वहीं बुराडी में 200 बेड का नया अस्पताल बनाया जाएगा। चुनाव को ध्यान में रखकर पेश किए गए बिल में बिजली के बिलों में भले ही जनता को राहत नहीं दी गई हो लेकिन सरकार ने दिल्ली में बुजुर्गों को 1500 रुपये पेंशन के तौर पर गेने का फैसला किया है। शीला दीक्षित ने कहा है कि अगले 5 साल में दिल्ली को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा।

-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+