मायावती नहीं छोड़ेगी कांग्रेस का साथ, जारी रहेगा समर्थन

mayawati
नयी दिल्ली। पहले तृणमूल कांग्रेस ने सरकार से अपना समर्थन वापस लिया था तब बसपा और सपा सरकार के साथ थे और अब डीएमके ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है लेकिन अभी भी माया मुलायम का सरकार के प्रति साथ कायम है।

श्रीलंका मुद्दे पर डीएमके की समर्थन वापसी के बाद यूपीए सरकार की मुसिबतें बढ़ती जा रही है। ऐसे में यूपीए सरकार को बाहर से समर्थन दे रही बहुजन समाजवादी पार्टी ने समर्थन जारी रखने का ऐलान कर संकट में फंसी मनमोहन-सोनिया सरकार को भारी राहत पहुंचाई है। मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपीए सरकार को समर्थन जारी रखने की घोषणा की।

मायावती ने बताया कि कुछ मुद्दों पर यूपीए और उनकी पार्टी के बीच आम सहमति नहीं है लेकिन उनकी पार्टी बहुजन समाज पार्टी उसे समर्थन देना जारी रखेगी। बीएसपी मुखिया मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को 2004 से ही बाहर से समर्थन दे रही है। अगर वो इस वक्त सरकार से समर्थन वापस लेने का फैसला करती है तो उसका मतलब सांप्रदायिक ताकतों की मदद करना होगा क्योंकि इससे ये ताकतें आगे आ जाएगी। यूपपीए सरकार को बरोसा दिलाते हुए मायावती ने कहा कि यूपीए सरकार अल्पमत में नहीं आएंगी।

एक ओर मायावती जहां सरकार को समर्थन जारी रखने की बात करती है तो वहीं सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को नौकरी में पदोन्नति का विधेयक को संसद में लटकाए रखने का आरोप भी लगाती है। ये कोई पहला मौका नहीं है जब मायावती ने अपना समर्थन सरकार का विरोध करने के बावजूद भी जारी रखा हो। इससे पहले भी एफडीआई के मुद्दे पर मायावती ने विरोध के बावजूद सरकार के समर्थन जारी रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+