मुलायम के गुर्गों ने फूंका बेनी का पुतला, कांग्रेस को लगी मिर्ची
लखनऊ। केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा द्वारा सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर की गयी टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सामने बेनी वर्मा का पुतला फूके जाने पर कांग्रेस को बुरी तरह मिर्ची लगी है। कांग्रेस प्रवक्ता द्विजेंद्र त्रिपाठी ने कहा है कि पुतला फूंकना यह साबित करता
है कि समाजवादी पार्टी और उनके कार्यकर्ताओं का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं रह गया है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र में विश्वास रखती है। लेकिन किसी की भी टिप्पणी को अपने हिसाब से परिभाषित करना कतई तर्कसंगत नहीं है। विरोध के तमाम ऐसे मौके आये हैं जब राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती रहती है किन्तु कांग्रेस ने कभी भी किसी पार्टी मुख्यालय पर पुतला फूंकने जैसा ओछा कार्य नहीं किया है।
मुलायम सिंह के बयान पर भाजपा की टिप्पणी
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के बयान, जेलों में बंद बेगुनाह मुसलमान रिहा होगें पर भाजपा ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इस बयान ने सपा की तुष्टिकरण नीति को और पुख्ता किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि मुलायम सिंह के बयान को अगर दूसरे अंदाज में कहा जाये तो उसका अर्थ है कि बहुसंख्यक हिन्दू वर्ग के बेगुनाहों को जेल में रहना होगा।

बाजपेयी ने मुलायम सिंह को आगह करते हुए कहा कि वर्तमान सपा सरकार की तुष्टिकरण की नीति के नाते प्रदेश का अमन-चैन भंग हो गया है । एक साल के अन्दर प्रदेश 34 बार दंगों की आग की भेंट चढ़ चुका है। डा. बाजपेई ने कहा कि मुलायम सिंह ने सड़क से लेकर संसद तक मुसलमानों के हितों की लड़ई लडऩे का वचन दिया है। मै उनसे पूछना चाहता हूँ उत्तर प्रदेश के अन्य वर्ग के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े लोगों के हितों की लड़ाई कौन सी सरकार लड़ेगी।
बाजपेयी ने कहा कि सपा की सरकार को वोट देने वाले बहुसंख्यक वर्ग के लोग मुलायम सिंह के इस बयान के बाद अपनों को ठगा महसूस कर रहे हैं। सपा की वर्तमान सरकार ने जन्म से लेकर मृत्यु तक यहां तक अपराधियों को भी धार्मिक आधार पर बांट दिया है। कहीं मुसलमानों के वोट के लालच में कांग्रेस के भी केन्द्रिय मंत्री कूद पड़े है।












Click it and Unblock the Notifications