जम्मू विधानसभा में आंतकी अफजल गुरु पर प्रस्ताव खारिज

खबर के मुताबिक निर्दलीय विधायक इंजीनियर ने बताया कि उन्हें विधानसभा अध्यक्ष मुबारक गुल की ओर से भेजे गए पत्र में प्रस्ताव खारिज किए जाने की सूचना दी गई है। पत्र में इसका कारण नहीं बताया गया है। इसमें केवल इतना कहा गया है कि यह विधानसभा संचालन की धारा 179 के तहत खारिज किया जाता है।
अफजल का शव परिजनों को सौंपने के प्रस्ताव के नामंजूर होने के बाद विधायक ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर की उमर सरकार केंद्र सरकार के हाथों की कठपुतली की तरह काम कर रही है। उन्होंने सरकार लको धमकी देते हुए एक बार फिर इस मुद्दे को उठाने और इसके लिए किसी भी परिणाम का सामना करने की बात कही। निर्दलीय विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्रालय हर कदम पर निर्देश जारी कर रहा है। प्रस्ताव को खारिज किया जाना भी इसी का परिणाम है।
गौरतलब है कि 9 फरवरी को संसद हमले के मुख्य आरोपी अफजल गुरु को मौत की सजा दिए जाने के बाद उसके शव को तिहाड़ जेल में ही दफना दिया गया था। अफजल की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में भारी हंगामा हुआ था। कई दिनों तक राज्य कर्फ्यू लगा रहा। अफजल की मौत के कारण ही जम्मू के सीएरपीएफ कैम्प पर आंतकियों ने हमला भी किया।












Click it and Unblock the Notifications