समर्थन वापसी के नाम पर ड्रामा कर रहे हैं करुणा: जयललिता

करुणानिधी और जयललिता की आपसी मनमुटाव जगजाहिर है लेकिन दोनों ही पार्टियां यूपीए को समर्थन दे रही है। श्रीलंका मुद्दे पर डीएमके द्वारा यूपीए सरकार से समर्थन वापसी के मुद्दे पर करुणानिधि पर निशाना साधते हुए जयललिता ने कहा कि करुणानिधि ने आखिर इस मुद्दे पर किया ही क्या है। 2009 में जब लड़ाई अपने चरम पर थी तब करुणानिधि क्या कर रहे थे?
जयललिता ने कहा कि करुणानिधि को अब तमिलों की चिंता सता रही है उन्हें क्या अब तमिलों की याद आई है? जयललिता ने करुणानिधि पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो लोगों को बेवकूफ बना रहे है। उनका गुस्सा और समर्थन वापस लेने की धमकी गेना सिर्फ नाटक है। जयललिता ने कहा कि इस मुद्दे पर संसद में प्रस्ताव लाने से तमिलों का भला नहीं होगा। श्रीलंका में तमिलों की स्थिति अगर बदलनी है तो संयुक्त राष्ट्र में और कड़ा प्रस्ताव आना चाहिए। जयललिता ने कहा कि करुणानिधि के इस ड्रामे का तमिलनाजु की जनता पर कोई असर नहीं होगा। जनता उनकी असलियत जानती है।
गौरतलब है कि श्रीलंका में तमिलों के मनवाधिकार हनन के मुद्दे पर केन्द्र सरकार के ढ़ीले रवैये को देखते हुए करुणानिधि की डीएमके पार्टी ने यूपीए से समर्थन वापसी का ऐलान कर दिया है। डीएमके की इस धमकी के बाद से सरकार की मुसिबतें बढ़ गई है। गठबंधन की सरकार के टूटने का खतरा बढ़ गया है।












Click it and Unblock the Notifications