कम हो रही हैं दूरियां, एक मंच पर दिखेंगे अन्ना और अरविंद!

anna and arvind kejriwal
नयी दिल्ली। समाजिक कार्यकर्ता अन्‍ना हजारे और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की राहें अब अलग हो चुकी हैं। दोनों की मंजिलें भी एक दूसरे से अलग हो चुकी है, लेकिन दोनों के पुराने संबंधों की डोर एकबार फिर साथ-साथ जुड़ सकती है। जी हां अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल एक बार फिर नजदीक आ सकते हैं।

पॉलिटिकल पार्टी बनाने के बाद इनके बीच आई दूरी अब कम होती दिख रही है। माना जा रहा है कि समाजसेवी अन्ना हजारे 23 मार्च से शुरू हो रहे अरविंद केजरीवाल के अनिश्चितकालीन अनशन का साथ देने के लिए तैयार हो गए हैं और उनका साथ देने के लिए उनके मंच पर आ सकते है।

माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली में बिजली और पानी के बढ़ेत दामों को लेकर अरविंद केजरीवाल के दिल्ली सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे है। सरकार के खिलाफ अपना रोष दिखाने के लिए अरविंद भी अब अन्ना के तरीकों का इस्तेमाल कर रहे है। सरकार पर दबाव बनाने के लिए केजरीवाल अनिश्चितकालिन भूख हड़ताल करने वाले है।

अरविंद के इस अनशन के दौरान समाजसेवी अन्ना हजारे के शामिल होने की खबर है। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के बैनर तले हो रहे इस भूख हड़ताल में अन्ना भी एक दिन का अनशन कर सकते हैं। अन्ना का एक दिन का ये अनशन केजरीवाल की लड़ाई के लिए ये संजीवनी बूटी साबित हो सकती है। अन्ना ने भले ही केजरीवाल को अनशन में आने का भरोसा दिया है, लेकिन उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि समर्थन पार्टी को नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल को है।

आरविंद केजरीवाल के राजनीति में आने और राजनीतिक पार्टी बनाने के बाद से अन्ना और केजरीवाल के बीच तनाव आ ग या था और दोनों अलग हो गए थे, लेकिन अनशन के बहाने दोनों के बीच एकबार फिर से नजदीकियां बढ़ने लगी है। दोनों के बीच कम होने मनमुटाव से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। उनके मुताबिक यह बेहद सकारात्मक है और इससे हमें हौसला मिलेगा। अन्ना और अरविंद के बीच घटती से दूरियां सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+