बीजेपी में नहीं होती पीएम पद की दावेदारी: उमा

दल में हर कोई सिर्फ एक पात्र होता हैं और जिसमें भी पात्रता होती है उसका संसदीय बोर्ड द्वारा चयन कर लिया जाता है। संसदीय बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से चुना गया सख्स ही देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठता है। उमा की यह टिप्पणी भाजपा में प्रधानमंत्री पद को लेकर छिड़ी बहस के बीच महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बीजेपी में जहां नरेन्ग्र मोदी के नाम पर पीएम उम्मीदवारी की बहस छिड़ी है तो वहीं उमा भारती इसे कुछ खास तव्वजो नहीं दे रही है।
मध्य प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आई उमा ने 15 मार्च को स्विस महिला के साथ हुए हुए गैंगरेप पर अफसोस जताया। उमा बारती ने इस कांड के बाद पुलिस के काम की तारिफ करते हुए कहा कि केस को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को पकड़कर पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है। उमा भारती ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार अब विश्वव्यापी समस्या बन चुकी है और इसके लिए लोगों की सोच में बदलाव और प्रशासनिक कमजोरी जिम्मेदार है।












Click it and Unblock the Notifications