सोनिया ने दी चेतावनी, कहा भारत को हल्के में ना ले इटली
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मरीन मामले में इटली को कड़ी चुनौती दी है। सोनिया गांधी ने तल्ख शब्दों में इटली से कहा है कि वो भारत को हल्के में ना ले वर्ना परिणाम भुगतने को तैयार रहे। सोनिया गांधी ने इटली को यह चेतावनी उसके दो नौसैनिकों के भारत नहीं लौटने के मसले पर दिया है। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को कहा कि इटली को दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी अपने दो नौ सैनिकों को लेकर सर्वोच्च न्यायालय से किया गया वादा पूरा करना चाहिए।

न्यायालय ने आरोपी नौ सैनिकों को अपने देश के आम चुनाव में भाग लेने के लिए जाने की अनुमति दी थी। तब भारत में इटली के राजदूत मेंसिनी ने न्यायालय को भरोसा दिलाया था कि आरोपी नौ सैनिक चुनाव में भाग लेने के बाद यहां लौट आएंगे। लेकिन बीते सप्ताह इटली ने इससे इंकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications