रत्नागिरि: पुल से बस टकराई, 36 की मौत, 18 घायल

खबर है कि आज तड़के रत्नागिरी पुल से एक यात्री बस टकराकर नदी में गिर पड़ी है जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गये हैं।
टीवी पर आ रही खबरों के मुताबिक हादसा सुबह चार बजे का है, प्राइवेट बस गोवा से मुंबई जा रही थी। बस हाइवे पर जा रही थी कि अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और वो पुल से टकरा कर नदी में जा गिरी। घायलों की हालत भी गंभीर है। जिनमें से दो लोगों को मुंबई लाया गया है।
फिलहाल राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। इस भयानक हादसे में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं जिनकी शिनाख्त की जा रही हैं। मरने वालों में एक विदेशी महिला भी शामिल है। हादसे की शिकार बस महाकाली ट्रेवल्स की है।












Click it and Unblock the Notifications