नेताओं की दादागिरी, कार रोकने पर पुलिसवाले की कर दी पिटाई

maharastra
मुंबई। हमारे देश के नेता अपने आपको नियमों और कानूनों से ऊपर मानते है। उनके लिए कोई लॉ नहीं होता। उन्हें लगता है वो जो सर रहे है वहीं सही है। कोई उन्हें रोक नहीं सकता। अगर कोई रोकने की कोशिश करता है तो वो फसपर अपने पावर की धौंस जमाते है। मायानगरी मुंबई में एक पुलिस ऑफिसर को विधायक की कार रोकना भारी पड़ गया। अपनी कार रोके जाने से नेता जी इतने नाराज हुए कि उन्होंने विधानसभा के अंदर उसकी पिटाई कर दी।

दरअसल मामला कुछ दिन पहले का है। मुंबई पुलिस में तैनात सब इंसपेक्टर ने बांद्रा में तेज रफ्तार से आ रही विधायक की कार रोककर उनसे पूछताछ की थी। बहुजन विकास अगाधी नामक पार्टी के नेता क्षितिज ठाकुर की कार रोककर पुलिस वाले से उनसे पूछताछ की थी। पुलिस द्वारा कार रोके जानेके बाद नेताजी ने उसके खिलाफ विधानसभा में विशेषाधिकार का प्रस्ताव पेश कर रखा है। आज सब इस बात पर चर्चा हो रही थी तो सब इंस्पेक्टर सूर्यवंशी भी वहां मौजूद था।

इंसपेक्टर को वहां देखकर नेताजी को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने अपने पार्टी के विधायकों के साथ मिलकर विधानसभा के अंदर ही उस पुलिस वाले को पीटने लगे। विधायकों की पिटाई में सूर्यवंशी बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें विधानसभा भवन से स्ट्रेचर पर रखकर अस्पताल ले जाया गया। घटना पर खेद जताते हुए विधानसभा के अध्यक्ष ने पुलिस और जनता से माफी मांगी।

खबर के मुताबिक गृह मंत्री आर. आर. पाटिल ने बातचीत के लिए सूर्यवंशी को वहां बुलाया था। विशेषाधिकार के प्रस्ताव के बारे में जानने के लिए सूर्यवंशी विजिटर्स गैलरी तक पहुंच गए, जहां उन्हें विधायकों ने देख लिया। विधायकों ने उन्हें बाहर बुलाया और फिर उनकी जमकर पिटाई की। विधायकों द्वारा सब-इंस्पेक्टर की पिटाई के खिलाफ आईपीएस अधिकारियों की एक टीम महाराष्ट्र के डीजीपी संजीव दयाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से मुलाकात करने वाली है।

वहीं एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने विधायकों की इस करतूत की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ऑफिसर पर हमला संसद में हो या सड़क पर, गलत है। इसे बर्दाशत नहीं किया जाना चाहिए। जनप्रतिनिधियों को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। एमएन एस ने मांग की है कि आरोपी सभी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+